वाराणसी में जय भारत मंच नागरिकता संसोधन कानून पर  परिचर्चा

वाराणसी :(सन्तोष कुमार सिंह )     - जय भारत मंच वाराणसी द्वारा नागरिकता संसोधन कानून पर रविवार कों परिचर्चा का आयोजन अभिनंदन उद्यान महमूरगंज में हुआ सम्पन्न । 


कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करते हुए जय भारत मंच के प्रार्थना से प्रारंभ हुआ। जय भारत मंच के संरक्षक वह मुख्य अतिथि श्रीमान गिरीश जुयाल जी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून राष्ट्र विरोधी नही है,यह अधिनियम राष्ट्रहित में है। इस अधिनियम से यह सुनिश्चित होता है कि 31 दिसंबर 2019 के पहले के जो भी शरणार्थी पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान,बांग्लादेश से आये हुये है जिनको किसी भी देश मे नागरिकता नही मिली है, उन्हें भारत मे नागरिकता देने के लिए यह कानून लाया गया है। 


जो इस देश के नागरिक है उन्हें इस कानून से कोई समस्या नहीं होगी। इस कानून से किसी की नागरिकता जायेगी नहीं बल्कि  नागरिकता लोगो को मिलेगी।कुछ लोग अपने निहित स्वार्थ में भ्रम की इस्तिथि पैदा कर आमजन मानस को घुमरा कर रहें हैं। ऐसे लोगो से सावधान रहने की जरूरत है। सर्वसहमति से माननीय प्रधानमंत्री जी व गृहमंत्री जी को धन्यवाद किया कि आजादी के बाद पहली बार निर्वासित रूप से अपने ही देश के लोगो की चिंता की, पूर्व रूप से सरकार में अपना विश्वास एवं समर्थन प्रकट करता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक सेठ जी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के बारे में उसके मूल्यों की सभी नागरिकों को अवगत कराया, और जितने भी समाज मे भ्रम फैलाये जा रहें है इस कानून को लेकर उसके बारे में लोगो को अवगत कराया। आगे मंच के जिलाध्यक्ष सुधांशु सेठ ने बताया कि जय भारत मंच परिचर्चा कराकर युवाओं को जागरूक करने का कार्य कर रही है, इस परिचर्चा में हिन्दू, मुस्लिम, क्राइस्ट, सभी धर्मों के लोग उपस्तिथ थे। 


परिचर्चा में मोहम्मद कलाम ने प्रश्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे मुस्लिम समाज का किसी भी प्रकार का अहित नही होता है। अफसर बाबा (मुस्लिम धर्मगुरु) महानगर अध्यक्ष मुस्लिम राष्ट्रीय मंच,मोहम्मद अजहरुद्दीन पूर्वांचल प्रभारी राष्ट्रीय मुस्लिम मंच जी ने बताया कि यह नागरिकता कानून दूसरे देशों में निवास करने वाले भारतवंशी अल्पशंख्यको के नागरिक अधिकारों से जुड़े हुए समस्त अधिकारों को संरक्षक प्रदान करने का कानून होगा।



बताया कि इससे समाज मे जो भी गलत मेसैज दी जा रही है उसे लोगो बीच मे जाकर आम जनमानस को उचित मेसैज देने का कार्य सरकार करे। विशिष्ट अतिथि पुष्पराज तिवारी राष्ट्रीय महासचिव, आनंद प्रकाश जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष, गजेंद्र सिंह कार्यसमिति सदस्य जय भारत मंच,कार्यक्रम की संचालन अधिवक्ता अधिवक्ता विवेक शंकर तिवारी जी ने किया व धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष सुधांशु सेठ ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय भारत मंच के सभी पदाधिकारीगण जिला उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, अनिल साहनी, जिला मंत्री चंदन गुप्ता संतोष गिरी, मीडिया प्रभारी आलोक मल्लिक राहुल,आकाश साहनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।