शातिर वाहन चोर राजेश अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार


 



लखीमपुर खीरी---( नुरुददीन / मोहम्मद शान ) पुलिस अधीक्षक  खीरी के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में सम्पूर्ण जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण व शातिर वाहन चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना भीरा पुलिस द्वारा ग्राम गदियाना से शातिर अभियुक्त राजेश पुत्र संकटा नि० ग्राम कमियापुर हाल पता सेनपुर थाना भीरा जनपद खीरी को एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 2 अदद जिन्दा कारतूस व दि० 13.01.2020 को C.H.C. बिजुआ से चोरी हुई मोटरसाइकिल CT100  UP 31K 1669 के साथ गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्रो बरामद की गई।