सपा ग्रामीण कार्यालय में मासिक बैठक सम्पन्न
सैकड़ों बसपाइयों ने ली सपा ग्रामीण में सदसयता
कानपुर--समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मैनपुरी के लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव के नेतृत्व में 150वे जयंती वर्ष पर समाजवादी विचार पदयात्रा का आयोजन 30 जनवरी से 10 फरवरी तक किया जायेगा। इसी सम्बन्ध में सपा ग्रामीण में मासिक बैठक के दौरान सपा गामीण जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बसपा के कुछ कार्यकर्ता भी सपा में शामिल हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क मार्ग में पदयात्री पंक्तिबद्ध होकर चले सभी पदयात्री अनुशाषित रूप से चले। कंही भी मार्ग में अवरोध उत्पन न करे मार्ग पर जहाँ पर ठहरे लोंगो से भेंट कर वार्ता कर उनके साथ समाजवादी सिद्धान्तों पर चर्चा अवश्य करे और पदयात्रा के प्राम्भ का कार्यक्रम मैनपुरी में समारोह के रूप में आयोजन के साथ किया जायेगा। बैठक में जितेन्द्र कटियार महामंत्री,अहिबरन सिंह कोषाध्यक्ष, अबरार आलम,धर्मेन्द्र सिंह, ब्रह्मदत्त ,कर्मवीर सिंह, अजय यादव, आदि लोंग उपास्थित रहे।