समाज सेवा समिति द्वारा निशुल्क नेत्र व दांत चिकित्सा शिविर का आयोजन

 



  कानपुर-- समाज सेवा समिति व परफेक्शन डेंटल क्लिनिक की ओर से मुफ्त दंत चिकित्सा  नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।
  शिविर में पहुंचे लोगों का डॉक्टर  विष्णु मिश्रा द्वारा मुफ्त जांच और उपचार किया गया। शिविर में सौ से अधिक लोगों ने दांतों की जांच करायी। 
डॉ.  विष्णु मिश्रा ने बताया कि जांच के क्रम में पायरिया के अधिक रोगी पाये गये। दंत क्षय के मरीज भी थे। मौके पर चिकित्सकों ने लोगो को बताया कि दांत को बिना निकलवाए भी दांत को बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों को बताया कि खाते समय एवं ब्रश करते समय मसूढ़ों से खून गिरना, मुंह से गंध आना, दांतों का हिलना एवं गिरना, ठंडे एवं गरम पानी का लगना, मसूढ़ों से सपसपाहट एवं दर्द होना, नीचे खिसकना, धीरे-धीरे दांतो का आगे की तरफ निकलना, दांतों के बीच खाना फंसना आदि मसूढ़ों की बीमारी पायरिया का लक्षण हैं। 
 नेत्र शिविर में डॉक्टर अमित गुप्ता नेत्र सर्जन बताया
आंखें सभी के लिए अनमोल हैं स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें:  अमित  गुप्ता द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर   गरीब वर्ग के मरीजों को बेहतर इलाज मिलता है। इसी क्रम में समाज सेवा समिति के अध्यक्ष साजिद सिद्दीकी ने कहा कि इस दुनिया में जन्म लेने वाले जितने भी प्राणी हैं। उनके लिए आंखें अनमोल हैं। इसलिए इनकी देखभाल बहुत जरूरी है। आखिर आंखें हैं तो दुनिया की तमाम खूबसूरती का हमारे लिए मायने है। आंखें हमारे लिए अनमोल हैं और इसके बिना हम इस खूबसूरत दुनिया को नहीं देख सकते। यह जानते हुए भी अक्सर हम आंखों के स्वास्थ्य के बारे में बहुत गंभीरता से नहीं सोचते। 
 इस दौरान कैंप में आए 250 मरीजों की आंखों की जांच की गई। वहीं मोतियाबिंद बीमारी से ग्रस्त 32 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया है। जिनका नि:शुल्क ऑपरेशन हेल्थ केयर ओ ब्लॉक  गीता नगर  छपेड़ा पुलिया कानपुर की ओर से कराया जाएगा। इस मौके पर डॉक्टर विष्णु मिश्रा दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित गुप्ता नेत्र सर्जन समिति के अध्यक्ष साजिद सिद्दीकी, डॉक्टर मोहम्मद नसीम। मोहम्मद  मेनू। मुमताज अहमद। चेतन सिंह चौहान। साहिबे आलम, मुशर्रफ अली विजय कुमार राशिद मास्टर नफीस अहमद इफ्तिखार अहमद रोशन गौतम सुरेंद्र गौतम अमजद हुसैन नोमान सिद्दीकी आदि लोग उपस्थित थे।