रविदास की जयंती मनाई गई 


बिहार ---(अरविंद सिंह )सोनबरसा राज (सहरसा) 10 फरवरी (आससे) ।धर्म जागरण मंच एवं रविदास महासभा के तत्वावधान में रविवार को संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमीर राम ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संत के वंदना से किया गया, तत्पश्चात उपस्थित वक्ताओं के द्वारा सतगुरु रविदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष भाजपा अमरेंद्र कुमार सिंह बवन, पुर्व मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण झा पप्पू, जिला पार्षद अमरेंद्र भास्कर, अनिल यादव, अश्रि्वनी कुमार, विभानंदराम, विधानंद राम, अशोक राम, दानीसादा आदि ने अपने संबोधन में संत शिरोमणि  सतगुरु रविदास महाराज को विश्व के अद्वितीय संतो में एक बताया। उक्त वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास अपने जीवन काल में समाजिक रूढ़िवादी व्यवस्था एवं अंधविश्वास पर काफी चोट किया और उनकी एक युक्ति " मन चंगा तो कठौती में गंगा " से सामाजिक तौर पर स्पष्ट संदेश देता है, जो कोई भी यदि हृदय से परम पिता परमेश्वर को चाहेगा तो धरती के कन-कन में ईश्वर समाहित है, लेकिन भावना निश्छल, निष्कपट,  निर्विकार होना चाहिए। अंत में संत स्तुति एवं आरती के साथ कार्यक्रम की समाप्ति किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने पवन कुमार भारती, राजेश राम, राणा कुमार चौधरी आदि का योगदान रहा।