पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आज दूसरे दिन शाम  को भव्य दीप महायज्ञ आयोजित किया गया

                                                         कानपुरनगर -अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्तवावधान में बांके बिहारी मंदिर,  मसवानपुर  में चल रहे पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आज दूसरे दिन शाम  को भव्य दीप महायज्ञ आयोजित किया गया। जिसमें सभी भाई बहनों ने दीपदान करके समाज में  व्याप्त बुराइयों को दूर कर चारों तरफ सदज्ञान का प्रकाश फैलाने का संकल्प लिया। सभी ने वासंती उल्लास उमंग में धूमधाम से कार्यक्रम मनाया। इस अवसर पर परम् आदरणीय श्री सुरेंद्र मैथानी जी ने दीप यज्ञ में पधार कर सभी को बसंत पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। जिला समन्वय कानपुर देहात श्री बिसन सिंह जी ने उनका युग साहित्य भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में विश्वनाथ पाल मीरा पाल शिवमंगल शुक्ला राम शंकर व्यास कृष्ण कुमार मिश्रा जीवन कुशवाहा उमा शर्मा आधी अन्य गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।