कानपुर --( शिवकुमार मिश्रा ) नगर के बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 87 पहाड़पुर में पार्षद मेनका सिंह सेंगर द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में एक विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया। इस संगोष्ठी में उन्होंने बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में लोगों को पूर्णतया जानकारी ना होने के चलते लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जब लोगों को पूर्णतया जानकारी हो जाएगी तो वह विरोध करना बंद कर देंगे यह अधिनियम लोगों के हित में है। भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास तिवारी ने बताया कि इस अधिनियम के तहत किसी भी नागरिक को कोई हानि नहीं होगी। यह अधिनियम भारत में रह रही जनता को एकजुटता प्रदान करने के लिए है। अन्यथा इस संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को सकारात्मक पूर्ण जानकारी होगी और लोग विरोध प्रदर्शन करना बंद कर देंगे।
इस संगोष्ठी में वार्ड 87 की पार्षद मेनका सिंह सेंगर, मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष प्रबोध मिश्रा, भाजपा नेता विकास तिवारी, कानपुर दक्षिण भाजपा के जिलाध्यक्ष वीना आर्या, पवन दीक्षित, हरिओम भदौरिया समेत कई लोग और सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्रीय जनता भी मौजूद रही।
मेनका सिंह सेंगर द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में एक विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया