कानपुर देहात में गांव गांव यज्ञ कराने की गतिविधियों में तेजी आई है दूसरे रविवार को भी ब्लॉक संदलपुर के ग्राम जरौली में एक दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ गायत्री परिवार शाखा-रसधान के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कराया गया जिसमें गांव जरौली के अधिक से अधिक भाई बहनों ने सम्मिलित होकर गांव में स्वर्ग जैसा वातावरण बनाने का संकल्प लिया। यज्ञ पूर्णाहुति में देव दक्षिणा के रूप में याजको ने अपनी बुराइयां छोड़ी और नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प किया। गांव में प्रज्ञा मंडल का गठन किया गया जिसमें गांव के लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की । कानपुर देहात के जिला समन्वयक श्री विशन सिंह जी ने बताया की हर ब्लाक में इस तरह से गांव गांव यज्ञ करा कर शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्देशित गृहे गृहे यज्ञ अभियान को गति दी जाएगी। ग्राम रसधान के फूलचंद, प्रभु, श्रवण कुमार, सरमन कुशवाहा, सरिता जी ओम प्रकाश यादव प्रज्ञा परिव्राजक हरी ओम् राम सेवक वर्मा आदि कई कार्यकर्ताओं ने यज्ञ को सफल बनाने मैं अपना सहयोग दिया।
गांव गांव यज्ञ करा कर शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्देशित गृहे गृहे यज्ञ अभियान को गति दी जाएगी--जिला समन्वयक श्री विशन सिंह