डा0अंबेडकर सामाजिक सेवा समिति एवं भारत की जनवादी नौजवान सभा के संयुक्त तत्वाधान मे सावित्रीबाई फुले की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई


कानपुर--डा0अंबेडकर सामाजिक सेवा समिति एवं भारत की जनवादी नौजवान सभा के संयुक्त तत्वाधान मे सुदर्शन नगर चुन्नीगंज मलीन बस्ती कानपुर में "माता सावित्रीबाई फुले की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई।जिसमें कई बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजनारायण बौद्ध ने बुद्ध वंदना से की,। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष शेखर भारतीय ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन और सामाजिक आंदोलनों पर प्रकाश डाला।  राष्ट्रमाता सावित्री बाई फूले  और राष्ट्रपिता ज्योतिबा राव फूले  द्वारा संचालित पहला बालिका विद्यालय जो 1848 में पुणे में खोला गया उस विद्यालय में माता सावित्रीबाई  ने पढ़ाया।  वह तब पढ़ाती थी जब महिलाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं था । लोग पढ़ने वाली महिलाओं को बुरी नज़र से देखते थे और कहते थे ये धर्म व शास्त्रो के खिलाफ है परन्तु इन सब की परवाह न करते हुए ज्योतिबा राव फुले ने अपनी पत्नी माता सावित्री बाई फुले को बढ़ाया और फिर उनके द्वारा महिलाओं के पढ़ने के लिए स्कूल की स्थापना की।  इसी के फलस्वरुप वह भारत की प्रथम महिला शिक्षिका बनी। बहुजन समाज आज के दिन टीचर डे0के0 रूप में मनाते है!कार्यक्रम में चमन खन्ना, मो0 खालिद,गोविंद नारायण,विनोद पांडे, उमाकांत,मानवेंद्र भारतीय, सचिन सिंह, नवीन प्रकाश,सुरेश वर्मा, पप्पू कामरेड, मो0 वसी,मोनी,अमित केसरवानी,अरविंद गुप्ता,अजय बक्षी,अनमोल खन्ना,रंजीता खन्ना, रूबी भारतीय, हर्ष आनंद आदि  रंगारंग कार्यक्रम करने वाले बच्चे श्रेष्ठ खन्ना,आर्यन,रौनक,अट्टू,जानवी, ऐन्जल, मानवी आदि लोग मौजूद रहे।