आज नगर पंचायत सिकंदरा कानपुर देहात में शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे अभियान ''गृहे गृहे गायत्री गृहे गृहे यज्ञ'' के महिला मंडल सिकंदरा रानीपुर कि सक्रिय बहनों द्वारा यज्ञ कराया गया । जिसमें गंगावती बहन, जयंती जी, उषा आदि बहनो ने भाग लिया। सरिता कटियार बहन ने समाज में सम व्याप्त सभी बुराइयों को दूर करने के लिए गायत्री एवं यज्ञ को एक सशक्त माध्यम बताया। गायत्री और यज्ञ द्वारा मनुष्य अपने घर परिवार में संस्कार भरा वातावरण उत्पन्न कर सकता है यज्ञ की प्रेरणाओं से समाज में सत प्रवृत्तियां बढ़ेंगी और बुराइयों का उन्मूलन होगा । जिला समन्वय कानपुर देहात श्री विशन सिंह जी ने कहा अपना सुधार ही संसार की सबसे बड़ी सेवा है। तथा यह अभियान कानपुर देहात में तेजी से बढ़ रहा है।जी जिले के सभी भाई बहनों से प्रशिक्षण लेकर गायत्री और यज्ञ को घर घर पहुँचाने का आवाहन किया।
गृहे गृहे गायत्री गृहे गृहे यज्ञ'' के महिला मंडल सिकंदरा रानीपुर कि सक्रिय बहनों द्वारा यज्ञ कराया गया