राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की रथ यात्रा का कन्नौज के तिर्वा शहर में भव्य स्वागत

  राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की रथ यात्रा का   कन्नौज के तिर्वा शहर में भव्य स्वागत                                                                                            कानपुर --------                      राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा शुरू की गई रथ यात्रा कानपुर से घूमते हुए   कन्नौज पहुंची । कन्नौज के तिर्वा शहर में व्यपारियो ने 200 गाड़ी के काफिले से राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का भव्य स्वागत किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भैया ने बताया की ऑनलाइन द्वारा बिक्री के चलते फुटकर व्यापारी का व्यापार चौपट हो चुका है छोटे व्यापारी भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं शसन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते ऑनलाइन के विरोध में रथ यात्रा का कार्यक्रम कर ऑनलाइन का जोरदार विरोध किया जा रहा है जिसे सरकार ध्यान दें ।कि अगर ऑनलाइन व्यापर बन्द नही हुआ तो व्यापार पूर्ण रूप से चौपट हो जाएगा।सभा मे ब्यापरियो का उमडा जन सैलाब।और व्यपारियो ने अध्यक्ष अमित भैया को चांदी का मुकुट पहनकर स्वागत किया।और साथ मे प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक बाबू अग्रवाल का भी स्वागत हुआ।