प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कर रही चौपाल बैठकों का आयोजन

 


      प्रगतिशील समाजवादी पार्टी     कर रही चौपाल बैठकों का आयोजन


 


कानपुर नगर--प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर ग्रामीण के तत्वधान में चल रहे चलो गांव की ओर अभियान के तहत जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति के तत्वावधान में विधान सभाओं के दौरे के चलते इसी अभियान में संजय गांधी नगर, खाडेपुर, हनुमंत विहार व मछरिया में चौपाल बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय निवासियों ने बैठक के माध्यम से अपनी समस्याओं का इजहार किया। इस अवसर पर बैठक में विनोद प्रजापति ने कहा कि सबसे ज्यादा समस्या लोगों को पुलिस उत्पीड़न की नगर निगम से व जल संस्थान के साथ के केस्को से सबसे ज्यादा समस्याएं हैं। अधिकारी लोगों की बातें सुन नहीं रहे हैं और जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण अधिकारियों से भेंट वार्ता करके जल्द से जल्द कराया जाएगा। चौपाल बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति वरिष्ठ नेता सलीम अहमद, यामीन खान, बदलू खान, प्रमोद यादव, अमित यादव, राजपाल गौतम, संजय प्रजापति, राधा त्रिवेदी, आकाश प्रजापति, शिव सिंह यादव, नीरज दीक्षित समेत प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कानपुर नगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर ग्रामीण के तत्वधान में चल रहे चलो गांव की ओर अभियान के तहत जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति के तत्वावधान में विधान सभाओं के दौरे के चलते इसी अभियान में संजय गांधी नगर, खाडेपुर, हनुमंत विहार व मछरिया में चौपाल बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय निवासियों ने बैठक के माध्यम से अपनी समस्याओं का इजहार किया। इस अवसर पर बैठक में विनोद प्रजापति ने कहा कि सबसे ज्यादा समस्या लोगों को पुलिस उत्पीड़न की नगर निगम से व जल संस्थान के साथ के केस्को से सबसे ज्यादा समस्याएं हैं। अधिकारी लोगों की बातें सुन नहीं रहे हैं और जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण अधिकारियों से भेंट वार्ता करके जल्द से जल्द कराया जाएगा। चौपाल बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति वरिष्ठ नेता सलीम अहमद, यामीन खान, बदलू खान, प्रमोद यादव, अमित यादव, राजपाल गौतम, संजय प्रजापति, राधा त्रिवेदी, आकाश प्रजापति, शिव सिंह यादव, नीरज दीक्षित समेत प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।