पर्यावरण संगोष्ठी एवं स्वागत समारोह का आयोजन

पर्यावरण संगोष्ठी एवं स्वागत समारोह का आयोजन                                                 कानपुर जन जागृति मंच सामाजिक संस्था द्वारा गुजैनी जी ब्लॉक रामलीला मैदान में आज पर्यावरण संगोष्ठी एवं नवनिर्वाचित विधायक सुरेंद्र मैथानी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।  विधायक मैथानी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने एवं पर्यावरण दूषित होने से बचाने का अनुरोध किया।  उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।  संस्था अध्यक्ष विनोद मिश्र ने रामलीला पार्क गुजैनी जी ब्लॉक के सुंदरीकरण का अनुरोध किया । कार्यक्रम में संदीप राठौर दीपक श्रीवास्तव राम गोपाल द्विवेदी राजेंद्र गुप्ता लाल जी शुक्ला सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।