लदिगवा क्रय केंद्र में किसानों को धान की बिक्री करना बनी मुशीबत, रात में करना पड़ता है
रखवाली
जहानाबाद(फतेहपुर) बहुआ विकास खण्ड के हाट शाखा लदिगवा क्रय केंद्र में किसानों को धान बेचना लोहे के चना चबाने के बराबर है।एक हफ्ता पहले किसानों के धान की उपज को क्रय केंद्र में डालना पड़ता है।तथा रात दिन क्रय केंद्र में रहकर
अपने धानो की रखवाली करना पड़ता है।जो किसान शाम को अपने घर चले जाते हैं।उनके धान में वहां तैनात कर्मचारी खेल रहे हैं।समर्थन मूल्य पर धान की खरीद के लिये खोले गए केन्द्रों में किसानों के लिए बिक्री करना मुशीबत बना हुआ है।पहले तो
पंजीकरण के बाद सत्यापन में जद्दोजहद करना पड़ता है। तथा जिन किसानों का पंजीकरण हो गया है। उनको तौल के लिये हफ़्तों लाइन लगाना पड़ता है। अन्य कृषि कार्य छोड़कर तौल के
लिए किसान नम्बर लगाए रहते हैं।बहुत से किसानों को रात में अपने धान की रखवाली करने के लिए ठंड के मौसम में दिक्कत उठानी पड़ती है। तथा जो किसान रात में घर चले जाते हैं उनका धान भगवान भरोसे रहता है और किसान का धान तौल में भी कम हो जाता है।या फिर चोरी हो जाता है। धान की तौल में की जा रही मनमानी की शिकायत शाह निवासी नरसिंह,गौरी के धर्मेन्द्र,जिन्दपुर के जगतपाल,बड़ागांव मछरिया के अखिलेश यादव आदि ने केंद्र की मनमानी व घटतौली पर रोक लगाए जाने की शासन व प्रशासन से मांग की है।
लदिगवा क्रय केंद्र में किसानों को धान की बिक्री करना बनी मुशीबत, रात में करना पड़ता है रखवाली