पलियाकलां-खीरी--भारतीय जनता पार्टी योजनाओं के बारे में महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों और गांव में जाकर जानकारियां देते हुए कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों को जागरूक किया । वही योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। जहा प्रदेश योजनाओं की किताब, सहित अन्य योजनाओं से संबंधित सामग्री देकर लोगों को जागरूक करने का काम किया। वही महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि हम लोग गांव में जाकर राज्य की योजनाओं का विचार-प्रसार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी होने के नाते हमें जो दायित्व दिया गया है उस को सफल बनाने में हम अपनी जान लगा देंगे । योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि लोगों के वहां जाकर रात रुककर उनको भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ कैसे ले सकते हैं इस बारें में बताया गया है वही भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री अर्चना अवस्थी ने कहा कि हमारे क्षेत्र के गरीब किसान देश की रीढ़ की हड्ड़ी हैं। पहले हमें हमारे अन्नदाता का ख्याल रखना होगा। तभी हमारे देश दूसरे देशों से आगे रहेगा। हमारे गरीब भाइयों के लिए करीब सैकडों योजनाएं गरीबों के हित के लिए चलाई जा रही है जिससे उसका लाभ आपके पास पहुंचे आप सभी लोगों को लाभ मिल सके वही भाजपा महिला पदाधिकारियों की काफी प्रशंसा हुई है।